About Us

About Us | E-Suvidha Kendra

E-Suvidha की शुरुआत

E-Suvidha Kendra की शुरुआत एक छोटे से Cyber Café से हुई थी। शुरुआत में हमारा उद्देश्य सिर्फ लोगों के छोटे-छोटे ऑनलाइन कामों में मदद करना था, लेकिन धीरे-धीरे हमने देखा कि लोग सरकारी सेवाओं, दस्तावेज़ों और ऑनलाइन आवेदन के लिए बहुत परेशानी झेलते हैं।

इसी समस्या को देखते हुए हमने ठाना कि सरकारी और डिजिटल सेवाओं को आसान, सस्ती और भरोसेमंद तरीके से हर जरूरतमंद तक पहुँचाना है।

Founder

नमस्ते, मेरा नाम विकाश है। मैंने E-Suvidha Kendra की शुरुआत इसी सोच के साथ की कि कोई भी व्यक्ति सरकारी कामों के लिए लंबी लाइनों, ज्यादा पैसे और गलत जानकारी की वजह से परेशान न हो।

हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति को सही जानकारी, सही सेवा और भरोसेमंद सहायता मिल सके।

Mission

सरकारी और ऑनलाइन सेवाओं को हर जरूरतमंद तक सरल, तेज़ और कम खर्च में पहुँचाना।

Vision

E-Suvidha Kendra को एक भरोसेमंद Digital Service Platform बनाना, जहाँ हर नागरिक को घर बैठे सुविधा मिल सके।

Trust

हर दस्तावेज़ और हर आवेदन को पूरी सुरक्षा, गोपनीयता और जिम्मेदारी के साथ संभालना।

365 Days Challenge

हमारा लक्ष्य है अगले 365 दिनों में 1 लाख लोगों तक E-Suvidha Kendra की सेवाएँ पहुँचाना।

यह सिर्फ एक business goal नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं को आसान बनाने का mission है।

1 Lakh People Mission

E-Suvidha Kendra का उद्देश्य है कि गाँव हो या शहर, हर व्यक्ति तक डिजिटल सेवाएँ पहुँचें। PAN Card, Learning Licence, GST, Scholarship, Pension, Passport और अन्य जरूरी सेवाएँ अब आसान तरीके से उपलब्ध हों।

हम चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति जानकारी की कमी या कठिन प्रक्रिया की वजह से सरकारी सुविधा से वंचित न रह जाए।

Scroll to Top